बलिया, मार्च 28 -- बलिया। नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए उपयुक्त भूमि की कमी को प्रमुख समस्या बताया। तहसीलदार सदर एवं नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि कूड़ा निस्तारण के लिए कंट्री लाइन एरिया में भूमि की जरूरत है। इस पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि दुमदुमा में लगभग सवा एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि नगरपालिका इस जमीन का तत्काल परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करे और भूमि को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई।उन्होंने सफाई कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक कार्य न किए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.