कूड़ा डालने गई दलित युवती के साथ दुष्कर्म
बदायूं, मई 14 -- गांव के बाहर कूड़ा डालने गई दलित युवती को गांव का ही एक युवक खंडहरनुमा मकान में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार सुबह युवती घर का कूड़ा डालने गांव के बाहर घूरे पर गई थी। आरोप है कि गांव का एक विवाहित युवक पहले से वहां मौजूद था। जैसे ही युवती कूड़ा डालकर वापस लौटने लगी, आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे पास में पड़े खंडहरनुमा मकान में खींच लिया। वहां आरोपी ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के बाद परिजन युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.