रुडकी, अप्रैल 28 -- झबरेड़ा, संवाददाता। शेरपुर खेलमऊ गांव में पड़ोसियों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। लखनौता चौकी क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ निवासी मुकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी दो सगे भाई अमित कुमार और कार्तिक झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। आरोप है कि दोनों भाई अक्सर मुकेश के घर के मुख्य गेट के सामने कूड़ा डालते हैं। बीती 26 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे जब मुकेश ने कूड़ा डालने से मना किया तो विपक्षी दोनों भाई आगबबूला हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.