शाहजहांपुर, मार्च 20 -- पुवायां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मरेना में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से निकिता वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद रितिक, छत्रपाल, रीता देवी और सुभाष घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए रामऔतार और शिवऔतार के साथ भी मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष से रीता देवी ने आरोप लगाया कि अंकित, दीपक, शिव अवतार और हर्षित ने रंजिशन उनके घर के पास कूड़ा डलवाया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं और उनका मोबाइल भी टूट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.