हरदोई, जनवरी 4 -- मल्लावां। गांव अलियापुर मजरा कोकटमऊ निवासी चंद्रावती ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, एक जनवरी को करीब शाम चार बजे वह तालाब के पास कूड़ा डालने गई थी। इस दौरान गांव के एक बालक ने कूड़ा डालने से मना किया। विरोध करने पर हरिशंकर, भूरा व राजेश ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडों से मारपीट की। जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.