फतेहपुर, मार्च 7 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर चतुर्भुजपुर गांव में नाली में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। झगड़े के दौरान महिला के सिर पर ईंट मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इरादतपुर चतुर्भुजपुर (कुंभीपुर) निवासी सुनीता देवी पत्नी निर्मल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में उनके पड़ोस की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी उमेश यादव उनके घर के सामने बनी नाली में कूड़ा कचरा डाल रही थीं। विरोध करने पर आरोपित महिला भड़क गई और गाली गलौज करने लगी। आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपित ने पास में पड़ी ईंट उठाकर पीड़िता के सिर पर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पीड़िता के गिर जाने के बाद भी आरोपित ने लाठी डंडे से मारपीट की। शोर गुल सुनकर गांव और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.