शामली, मई 14 -- चौसाना। क्षेत्र के युवक ने आईटीबीपी में तैनात जवान समेत छह लोगों पर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शामली और आईटीबीपी हेड क्वार्टर यमुनोत्री को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी शामली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौसाना चौकी प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। चौसाना क्षेत्र के सकौती निवासी अंकित उर्फ सन्नी पुत्र शिवकुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में गली के कूड़ा-करकट को लेकर कुछ दिन पूर्व पड़ोसी परिवार से कहासुनी हो गई थी। उस समय गांव के मौजिज लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर सोमवार को आईटीबीपी में तैनात युवक ने फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं और परिवार को जान से...