गुड़गांव, मार्च 11 -- सोहना, संवाददाता। शहर के वार्ड-13 स्थित नगर परिषद के कूड़ा डंपिंग स्टेशन में सोमवार रात लगी भीषण आग 36 घंटे बीत जाने के बाद भी शांत नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की टीमें बुधवार सुबह तक आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करती नजर आईं। कूड़े के विशाल ढेर के नीचे दबी आग रह-रहकर धधक रही है, जिससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास की कॉलोनियों के निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। दमकल विभाग का दावा है कि पिछले 36 घंटों में आग बुझाने के लिए अब तक हजारों लीटर पानी का छिड़काव किया जा चुका है। विभाग की गाड़ियों को रिफिलिंग के लिए घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता न होने के कारण आग बुझाने की प्रक्रिया धीमी हो रही है। नगर परिषद की ओर से कचरे के ढेर को पलटने के लिए मात्र एक जेसीबी ...