कूड़ा डंपिंग को लेकर गावड़ी के लोगों ने किया हंगामा
मेरठ, मई 12 -- किला रोड स्थित गावड़ी में नगर निगम की गाड़ियों से सैकड़ों टन कूड़ा डंप किये जाने और कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से आक्रोशित गावड़ी, मैदपुर, राली और पचपेड़ा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने शहर से कूड़ा लेकर आ रही गाड़ियों को डंपिंग ग्राउंड के मुख्य द्वार से पहले ही रोक दिया और सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इससे सुबह से लेकर दोपहर तक कूड़ा गाड़ियां थम गईं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह मौके पर पहुंचे। काफी मान-मन्नौवल के बाद आंदोलन समाप्त कराया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान इंद्रपाल और सुनील ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम ग्रामीणों के स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.