नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-11 में कूड़ा जलाने के आरोप में ई-गरुड़ा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी पर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की। दोबारा ऐसी गलती करने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उल्लेखनीय है कि ठोस कचरा प्रबंधन नीति के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों को अपने परिसर का कूड़ा खुद से ही वैज्ञानिक पद्धति से प्रोसेस करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...