कूड़ा जलाना पड़ा भारी, धू-धू कर जला आम का पेड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- मोहम्मदाबाद। कटैया मार्ग स्थित अंडरपास से लगभग 100 मीटर दूर खेत में मक्का की फसल का कूड़ा जलाना किसानों को भारी पड़ गया। कूड़े से निकली चिनगारी ने पास खड़े सूखे आम के पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पेड़ धू-धू कर जलने लगा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थिति बिगड़ती देख राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को खबर दी । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- अवशेष जलाने के दौरान आग से दस पेड़ जले किसानों का कहना है कि यदि आसपास मक्का या अन्य फसल खड़ी होती तो आग बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.