कौशाम्बी, जून 29 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा निवासी राहुल कुमार ने बताया कि 27/28 जून की रात कूड़ा गाड़ी गांव स्थित पंचायत भवन के समीप खड़ी थी। इस दौरान चोरों ने उसकी बैटरी पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...