कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग ग्राम प्रधान दशरथ प्रसाद ने बताया कि 26/27 अप्रैल की रात चोर गांव में खड़ी कूड़ा गाड़ी की तीन बैटरी चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी प्रधान को सुबह हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही खुलासे की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...