मेरठ, अप्रैल 17 -- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरतने पर संबंधित कंपनी को नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मंडी चमारान मोहल्ले के लोगों की शिकायत व उसके बाद की गई जांच के बाद हुई है। पालिका द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि जेपी एंटरप्राइजेज कंपनी शहर में घर-घर कूड़ा उठान, एमआरएफ सेंटर संचालन और गीले कूड़े की कम्पोस्टिंग का कार्य कर रही है। बावजूद इसके मंडी चमारान क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर जब कंपनी के सुपरवाइजर वतन ढाका से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पालिका प्रशासन ने कंपनी को निर्देशित किया है कि मंडी चमारान सहित नगर के सभी वार्डों में प्रतिदिन कूड़ा कलेक...