गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था में सेंध लगनी शुरू हो गई है। लालडिग्गी (बसंतपुर) एवं चरगांवा स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) और लालडिग्गी (बसंतपुर), नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी, भैरोपुर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का संचालन करने वाली फर्में जरूरी रिकॉर्ड नहीं रख रही हैं। नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण में लालडिग्गी (बसंतपुर) एवं चरगांवा स्थित जीटीएस का संचालन करने वाली फर्म मेसर्स जे एस इन्वायरो और लालडिग्गी , नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी, भैरोपुर और बीआरडी स्थित एमआरएफ का संचालन करने वाली फर्म मेसर्स देवेश ट्रेडिंग कंपनी से कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कूड़े-कचरे और वाहनों का रोजाना का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.