गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। पालम विहार के सी-टू ब्लॉक में घरों से रोजाना कूड़े का उठान नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में आरडब्ल्यूए ने नगर निगम के आयुक्त को शिकायत दी। आरडब्ल्यूए प्रधान अभिषेक शर्मा के मुताबिक कूड़ा उठान के लिए रोजाना कर्मचारी नहीं आते हैं। तीन से चार दिन में एक बार आते हैं। इस वजह से लोगों के घरों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे मच्छर-मक्खियां पनप रहे हैं। बीमारियां फैलने केा खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.