कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम को मिले 10 इलेक्ट्रिक वाहन
लखनऊ, मार्च 23 -- शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में सोमवार को जियामऊ स्थित महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड में पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस मौके पर उन्होंने 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कचरा संग्रहण व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद अमित कुमार चौधरी व सौरभ सिंह 'मोनू' सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न जोनों में अब तक 21 पीसीटीएस, एफसीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कचरा प्रबंधन प्रणाली में तेजी आई है। मंत्री ने नागरिकों से स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण अपनाने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.