रांची, मार्च 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। कूड़ापूर्ति स्थित राजकीय मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावक-शिक्षक बैठक से हुई, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया और सभी को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। साथ ही कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की उपलब्धियों और योजनाओं की दी जानकारी:वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.