कूड़ाघर स्वच्छ, गलियों में बजबजा रही गंदगी
गंगापार, जून 12 -- स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत विकास खंड मेजा व उरुवा के विभिन्न गांवों में निर्मित कूड़ा घर पूरी तरह स्वच्छ हैं, जबकि गांवों की गलियों में कूड़ा भरा पड़ा है। जगह-जगह नालियां बजबजा रही हैं, साफ-सफाई करने वाला कोई नहीं रह गया है। कुछ इसी तरह का हाल मेजा खास गांव है, जहां की आबादी दस हजार से उपर की है, इस ग्राम पंचायत में आज तक सफाइकर्मी की नियुक्ति नहीं हो सकी।
सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबधित अधिकारियों को पत्र भेजकर गांव में सफाईकर्मी की तैनाती करने की बात कही, लेकिन सफाईकर्मी का अभाव बताकर जिम्मेदार अफसरों ने सफाईकर्मी देनें से इंकार कर दिया। ताज्जुब की बात है, मेजा खास ग्राम पंचायत में तहसील मुख्यालय स्थित है, जहां एसडीएम, तहसीलदार, ग्राम न्यायालय, रजिस्ट्रार, वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.