रुडकी, मार्च 12 -- बुग्गावाला क्षेत्र के कई गांवों को कलियर और रुड़की से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी कूड़कावाला-मजाहिदपुर सड़क इन दिनों खस्ताहाल हो चुकी है। कूड़कावाला से मजाहिदपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। हल्की बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीण मोहित, पूरण पाल, नीरज, पंकज और नूरदीन ने बताया कि इस सड़क से कूड़कावाला, मजाहिदपुर समेत आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग रोजाना रुड़की और कलियर आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण ल...