गोरखपुर, मई 21 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में दिव्यांग पेंशन योजना में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने फर्जी दस्तावेजों और गलत जाति दिखाकर लाखों रुपये की सरकारी पेंशन हड़प ली। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद हुई जांच में यह धोखाधड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद प्रशासन अब इन सभी अपात्रों से Rs.5,17,800 की धनराशि भू-राजस्व की तरह आरसी (राजस्व वसूली) काटकर वसूल कर रहा है। ग्राम बेला बीरभान के निवासी एक ही परिवार के 11 लोगों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट और गलत तरीके से अपनी जाति बदलकर (ओबीसी, एससी, एसटी दिखाकर) अवैध रूप से पेंशन का लाभ उठाया।साल 2022 में स्थानीय निवासी राजीव चन्द की शिकायत पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी की ओर से जांच की गई, जिसमें सभी आरोपी अपात्र पाए गए।

जांच और कार्रवाई ...