नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल। कूटा के शिष्टमंडल ने रविवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपकर विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट वर्ष 2026 करने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी नियमानुसार निर्धारित करने, नैनीताल भूस्खलन की समस्या पर समुचित प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई करने आदि की मांग की। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और डॉ. भुवन आर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...