नैनीताल, जुलाई 11 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने पद्म भूषण, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शनिवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान कूटा ने कोश्यारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में विनियमितीकरण की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक करने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी मानकों के अनुसार 57,700 रुपये निर्धारित करने तथा भूस्खलन से प्रभावित सात नंबर क्षेत्र की सड़क और सिलवर्टन होटल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों को र...