गोंडा, मार्च 23 -- खरगूपुर, संवाददाता। कूटरचित तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर लेखपाल से मिलीभगत कर खतौनी में वरासत करा ली गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी, हलका लेखपाल, पूर्व प्रधान व महिला के दामाद सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि राजाराम व छितौनी गांव के वर्तमान लेखपाल मनोज मिश्र उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव की मोहरपती पत्नी राम प्रसाद ने न्यायालय के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके मुताबिक उसने अपनी लड़की करोड़पति की शादी 30 वर्ष पूर्व छपिया थाना क्षेत्र के पायर खास गांव निवासी राजाराम के साथ की थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर उसकी लड़की को मारपीट कर घर से भगा दिया। उनकी लड़की के कोई संतान न होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.