गोरखपुर, जून 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का बैनामा कराने के आरोप में शत्रुधनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सपा नेता अशोक चौहान,उनके पुत्र अभिषेक चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शत्रुधनपुर निवासी बलिराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम देवी तरकुलहा स्थित भूमि, जो रामबदन पुत्र हीरा के नाम दर्ज है, उसका फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। आरोप है कि असली भूमि स्वामी के स्थान पर करमहा निवासी कैलाश पुत्र रम्मन को खड़ा कर उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और उसी के माध्यम से भूमि का बैनामा करा लिया गया。

तहरीर के अनुसार आरोप तहरीर के अनुसार आरोपी अशोक चौहान और अभिषेक चौहान ने अन्य सहयोगियों के ...