देवरिया, जून 29 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व के पासपोर्ट में जन्मतिथि व नाम बदलकर कुटरचित कर दूसरा फर्जी पासपोर्ट प्राप्त करने पर पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के नरौली भीखम गांव निवासी अमरनाथ उर्फ अमरजीत पुत्र लाल बिहारी यादव ने अपने पूर्व के पासपोर्ट में जन्मतिथि व नाम बदलकर दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया है। पुलिस ने जांच में अलग-अलग दस्तावेज लगाकर एक से अधिक पासपोर्ट प्राप्त करने पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत अमरनाथ उर्फ अमरजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...