शाहजहांपुर, मार्च 27 -- पुवायां। पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोप में वांछित आरोपी रामचरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नत्थापुर गांव के रामचंद्र ने गांव के ही रामचरन पुत्र रामलाल, बिट्टा देवी पत्नी रामचरन, वीरेश सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी जेवाँ, रामेंद्र पुत्र मूलचंद व रामपाल पुत्र मूलचंद निवासी गंगाई के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से उनकी भूमि का बैनामा कराकर भूमि हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने जांच कर मुख्य आरोपी रामचरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...