कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर थाने में गुजैनी निवासी महिला ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उनके मकान के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे हड़पने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुजैनी निवासी छाया शर्मा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2016 में अपने मकान का विधिवत बैनामा कराया था। आरोप है कि नवीननगर काकादेव निवासी तेजपाल सिंह भाटिया, सुखविंदर भाटिया, नवजोत, जसजोत ने गुजैनी के शिवम श्रीवास्तव, उमादेवी, अभिषेक रावत और अविनाश निगम ने साठगांठ कर उनका मकान हड़पने का प्रयास किया। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके आधार पर पहले 29 सितंबर 2024 को एक गिफ्ट डीड तैयार कराई फिर 2 अप्रैल 2025 को उसी संपत्ति का बैनामा सुखविंदर भाटिया के नाम करा लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.