चंदौली, मई 2 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट राजेश कुमार चौधरी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जांच प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की ओर से बीते 16 अप्रैल को जारी निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बीते 18 अप्रैल को कार्रवाई करने का निर्देश चहनियां के एमओआईसी को दिया था। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता और संदिग्ध प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने की बात सामने आने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। आरोपी फार्मा...