कूटरचित दस्तावेज के साथ दो गिरफ्तार
बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। लाजिस्टिक्स ट्रांसपोर्टेशन और मॉल ढुलाई के नाम पर सस्ते दर का लालच देकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर अपराधी लोगों को सस्ते दर का लालच देकर उनसे ठगी करते थे। ठगी की रकम को छिपाने के लिए अभियुक्तों ने विभिन्न बैंकों में कई फर्जी तरीके से खाते भी खुलवा रखे थे। 11 साइबर ठगी के मामलों में इन अभियुक्तों ने फर्जी खातों से 16 लाख रुपये का लेनदेन किया है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जिन दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है उसमें देवा तिवारी निवासी भगवड़ा देवरिया इनायत थाना सादुल्लाहनगर व दीपक कुमार शुक्ल निवासी मधुपुर मनकापुर जनपद गोण्डा शामिल है। दोनों साइबर अपराधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.