कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन का कराया फर्जी बैनामा, तीन पर मुकदमा
बलरामपुर, अगस्त 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। सहखातेदार के हिस्से से अधिक जमीन का कथित तौर पर बैनामा कराने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में तय रकबे से अधिक भूमि का बैनामा कराया गया। मामले में विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। देवरिया मैनहा निवासी रीता (36), पत्नी सुनील मिश्रा की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक गांव में स्थित गाटा संख्या 565 में शिकायतकर्ता और सहखातेदार दुर्गा प्रसाद की भूमि शामिल है। आरोप है कि एक मई 2013 को आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दुर्गा प्रसाद के निर्धारित हिस्से से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.