कानपुर, जनवरी 8 -- सरसौल। नर्वल के बौहार निवासी रामशंकर का आरोप है कि पैतृक जमीन को कूटरचित दस्तावेजों की मदद से फर्जी दानपत्र तैयार करवा हड़प ली गई। उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का पंजीकृत दानपत्र तैयार करा लिया। जिसका नर्वल तहसील से दाखिल - खारिज भी हो गया। पीड़ित रामशंकर की तहरीर पर जैनश्री व उनके बेटों पंकज, नीरज, सरोज समेत सात लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.