संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के गालिमपुर के रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देकर भैसही जोत के एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर दो असलहा लाइसेंस बनवाने का आरोप लगाते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कूटरचित अभिलेख में उक्त व्यक्ति की तीन जन्म तिथि अंकित है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के गालिमपुर निवासी रणविजय कुमार पुत्र राम मूरत ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पड़ोस गांव भैसहीजोत निवासी चन्द्र प्रकाश यादव द्वारा कूट रचित व फर्जी जाली दस्तावेजों का प्रयोग कर ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जारी कराया गया। फर्जी परिवार रजिस्टर नकल, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र का असली व सत्य के रूप में प्रयोग करते हुए अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.