कूटरचित तरीके से दो भूखंड बेचने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 19 -- सरोजनी नगर, संवाददाता। कूटरचित विक्रय विलेख के आधार पर दो भूखंड बेचकर साढ़े 49 लाख रुपए हड़पने के मामले में बिजनौर पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत गिरि को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मामले में नामजद ममता और राम गोपाल की तलाश की जा रही है।
मामले की जानकारी सरोजनी नगर थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 12 अगस्त को बदाली खेड़ा निवासी पूनम पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता पूनम ने आरोप लगाया था कि परिचित राम कृपाल वर्मा के जरिए उनकी मुलाकात आशियाना एलडीए कॉलोनी निवासी इंद्रजीत गिरि से हुई थी। इंद्रजीत ने एलडीए कॉलोनी के सेक्टर जी स्थित भूखंड संख्या एसएस 887 और 888 को अपना बताते हुए दोनों भूखंड साढ़े 49 लाख रुपए में बेच दिए। दोनों की रजिस्ट्री 15 दिसंबर 2025 को उपनिबंधक द्वितीय सरोजनी नगर कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.