गौरीगंज, अप्रैल 12 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र में फर्जी ढंग से बैनामा करके जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम पिण्डारा ठाकुर निवासी राजदेव ने आरोप लगाया कि उसके भाई रामदेव ने उसकी हिस्से की जमीन फर्जी तरीके से बेच दी। आरोप है कि रामदेव ने राजदेव के नाम और हस्ताक्षर की नकल कर कूटरचित बैनामा तैयार कर विद्यावती के नाम रजिस्ट्री करा दी। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन उसके भाई ने कूट रचित ढंग से पूरे परवानी निवासी एक महिला को बैनामा कर दी। इस कृत्य में भाई रामदेव ने अपनी फोटो लगाकर राजदेव के नाम से बैनामा किया है। यही नहीं बाद में जमीन का दाखिल-खारिज भी कर दिया गया। पीड़ित राजदेव के अनुसार प्रकरण की जानकारी उसे होने पर उसने थाने व एसपी से शिकायत की। लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सु...