औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- भाकपा माले औरंगाबाद का 13वां जिला सम्मेलन औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप आयोजित किया गया। सबसे पहले शहीद और दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने किया। खुले सत्र को संबोधित करते हुए राजाराम सिंह ने कहा कि आधी दुनिया युद्ध में फंसी हुई है और सारे फसाद की जड़ साम्राज्यवादी अमेरिका है। फिलिस्तीन-इसराइल, यूक्रेन-रूस और अब इजरायल- अमेरिका ने ईरान पर जबरदस्ती युद्ध थोपा है। भारत के प्रधानमंत्री आंख मूंदकर अन्यायी अमेरिका के साथ खड़े हैं। हमारे मित्र देश ईरान के पक्ष में खड़े होने की बजाए मौन साध रखा है। वैश्विक पटल पर कूटनीतिक नेतृत्व करने में वह असफल रहे हैं। यह दे...