नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्रिक्स देशों ने इस बात पर सहमति जताई है कि सभी देशों की सुरक्षा अभिभाज्य है। विवादों का समाधान संवाद, परामर्श और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए। ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की 14-15 मई को हुई बैठक के बाद चेयर की तरफ से जारी बयान में कुल 63 बिंदुओं को शामिल किया गया है। बयान के अनुसार, मंत्रियों ने ध्रुवीकरण और अविश्वास के वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर ध्यान दिया और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैश्विक कार्रवाई को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन चुनौतियों और संबंधित सुरक्षा खतरों का सामना करने के लिए राजनीतिक कूटनीतिक उपायों का आह्वान किया ताकि संघर्ष की संभावना को कम किया जा सके। साथ ही संघर्ष रोकने के प्रयासों...