लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर कूच बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने बंगाल दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वे ओडलाबाड़ी, जलपाईगुड़ी पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ओडलाबाड़ी में आयोजित बैठक के दौरान श्री साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता ही चुनाव जीतने की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.