मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में रविवार को सदर ब्लॉक के कूकड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर गौरव मलिक ने समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सशक्त भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें नई पीढ़ी का प्रेरक बताया। शिविर में महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सहायता, टोल-फ्री नंबर 15100 और आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ बताए गए, जहां आपसी समझौते से विभिन्न विवादों का निस्तारण किया जा सकता है। पीएलवी धनीराम ने महिला हेल्पलाइन (1090), पुलिस (112) और साइबर हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। एक्शन एड संस्था ने जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.