शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- नगर के मोहल्ला गांधीनगर में सोमवार शाम कूकर फटने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गांधीनगर निवासी बन्ने की 24 वर्षीय पुत्री गुलफिजा घर में कूकर से खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक कूकर फट गया और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन घायल गुलफिजा को तुरंत खुटार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बाहर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.