मऊ, मार्च 2 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरौली निवासी 27 वर्षीय वंदना पत्नी अरविंद कुमार सोमवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। इस दौरान गैस चूल्हे पर रखा कूकर अचानक फट गया। इस घटना की चपेट में आकर वंदना गम्भीर रुप से झुलस गई। आनन-फानन में परिवार के लोग वंदना को झुलसे हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...