लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- कुडू, प्रतिनिधि। एनएच 143ए कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कुडू ब्लाक मोड के नजदीक रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो लोगों को कुचलकर जान ले ली। बोलेरो वाहन नंबर जेएच 08डी 4152 लोहरदगा की ओर से कुड़ू की ओर तीव्र गति से आ रहा था। कुड़ू ब्लाक मोड के नजदीक सड़क से काफी किनारे श्री जेनरल स्टोर के संचालक कुड़ू निवासी सुरेश प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र प्रसाद और रांची के श्रीमां ट्रांसपोर्ट के चालक बिहार के गया जिले के निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव (पिता अर्जुन यादव) दुकान के बाहर खड़े थे। तभी तीव्र गति से आ रहे असंतुलित उक्त बोलेरो वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को कुड़ू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.