लोहरदगा, जनवरी 20 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड के चंदलासो इलाके में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात एक बार फिर 13 जंगली हाथियों के झुंड ने कोकर निवासी किसान राजकुमार साहू, प्रतिमा देवी, चंदलासो के गंझू उरांव, हरिदास लोहरा आदि दर्जन भर किसानों के लगभग पांच एकड़ से अधिक भूमि पर लगे गेहूं, सरसों, आलू, बीट, टमाटर, गाजर आदि फसलों को खाकर व रौंदकर भारी क्षति पहुंचाई। किसानों ने बताया कि 13 हाथियों का झुंड सोमवार रात रात नौ बजे से मंगलवार प्रातः पांच बजे तक खेतों में लगे फसलों को खाते और रौंदते रहे। इस घटना के दो दिन पूर्व ही चंदलासो निवासी किसान रामवृत राम, सूरज मुंडा, श्याम कुमार राम, विनोद राम, विकास कुमार पाल, अरुण यादव, पवन कुमार मुंडा आदि के खेतों में लगे फसलो को भारी नुकसान पहुंचाया था। ग्रामीणों का ...