लोहरदगा, मार्च 25 -- कुडू, प्रतिनिधि।अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही कुडू प्रखंड में सूर्योपासना व लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को सम्पन्न हो गया। कुडू प्रखंड में छठ का मुख्य आकर्षण का केंद्र ऐतिहासिक टीको नदी तट रहा। जहां लगभग इस बार दो दर्जन छठव्रतियों ने मंगलवार को अस्ताचलगामी और बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस घाट में व्रतियों को पुरोहित अनंत पाठक ने सामूहिक अर्घ्य दिलाने के बाद विधिविधान से पूजा कराया। साथ ही नदी तट पर सभी सामूहिक सत्यनारायण व्रत कराकर पूजा संपन्न कराई। इसके अलावे प्रखंड के बड़कीचांपी, सलगी, जिमा आदि गांवों में भी चैती छठ किया गया। घाटों में व्रती और उनके परिजनों के अलावे सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। टीको नदी छठ घाट में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुडू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.