भभुआ, मार्च 31 -- इस पथ से जाते हैं निसिझा, भलुहां, पाली, रामपुर, झलखोरा, तेलारी, सासाराम सड़क बनाई गई, पर जलनिकासी के लिए नाली का नहीं कराया जा सका निर्माण (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कुड़ारी मुख्य पथ में जलजमाव से आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क बनाई गई, पर जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया जा सका। इस वजह से घरों से निकलनेवाला गंदा पानी मुख्य पथ में जमा हो रहा है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, पर इसका समाधान कराने की दिशा में जनप्रतिनिधि भी पहल नहीं कर रहे हैं। बरसात के मौसम में ग्रामीणों की यह समस्या गंभीर बन जाती है। तब बच्चों, वृद्ध, दिव्यांग व महिलाओं तथा वाहनों के परिचालन में चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीण खलिल अंसारी व शेखर उपाध्याय ने बताया कि गांव के इस पथ से रामपुर प्रखंड के निसिझा, भलुहां, पाली, रामप...