बरेली, अप्रैल 9 -- भमोरा। मंगलवार रात चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।गांव कुड्ढा के विनोद मौर्य ने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। मौसम खराब था उसी बीच चोरों ने उसकी दुकान के मेन गेट का ताला कुंडे सहित तोड़कर सामना समेत 15 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक अभिषेक मोहन ने होली चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने कहा कि दुकानदार ने तहरीर नहीं दी है। प्रथमदृष्टया चोरी होने की बात फर्जी लग रही है, फिर भी जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...