मुरादाबाद, जून 8 -- नगर पंचायत कुंदरकी के कई सभासदों ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार संभाले लगभग डेढ़ माह का समय बीत जाने के बावजूद अब तक बोर्ड की कोई बैठक आयोजित नहीं कराई है और न ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत के सभासदों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अधिशासी अधिकारी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जाता। कई बार संपर्क करने के बावजूद समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। साथ ही वार्ड संख्या 10 के सभासद के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि वार्ड संख्या 7 के सभासद के किए गए फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया गया। सभासदों ने नगर में बढ़ते अतिक्र...