मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- देवरियाकोठी। विशुननपुर सरैया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार अहले सुबह कुहासे में दो ट्रक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सुजीत कुमार और शैलेंद्र कुमार को पारू अस्पताल में भर्ती कराया। चालक सुजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि कुहासे के कारण दोनों ट्रक टकरा गए। बताया कि एक ट्रक पर धान लोड था और दूसरा ट्रक खाली था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.