गोपालगंज, अप्रैल 27 -- हथुआ।हथुआ प्रखंड के कुसौधी गांव में रविवार की देर रात एक युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजन युवती की शादी कहीं और तय करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह कुसौधी गांव के ही अपने प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी। बताया जाता है कि परिजनों ने उसके प्रेमी से शादी कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद रविवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। इसी दौरान करीब आठ बजे युवती घर के बगल में लगे टावर पर चढ़ गई और प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग को लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। परिजन जब टावर के पास पहुंचे तो वह नीचे उतरने से मना करते हुए खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। घटना की खबर सुनकर गांव के लोग भी टावर के पास जमा हो गए। लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवती टावर से उतरने को तैयार नहीं ह...