गोपालगंज, अगस्त 14 -- हथुआ,एक संवाददाता भाजपा के 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुसौन्धी बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता सोनू राय ने किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाते रहे। पूरा बाजार देशभक्ति और एकता के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता सोनू राय ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। रामज्ञान कुशवाहा ने कहा तिरंगा झंडा केवल फहराना ही नहीं, बल्कि इसके सम्मान और मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम ज्ञान कुशवाहा,ब्रजेश राय,बैकुंठ राय,गुच्चू पांडेय,बलिंद्र राय,राजकिशोर कुशवाहा,प्रेमशंकर कुशवाहा,बलिंद्र सिंह,चंदन गुप्ता,प्रभुनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.